फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The viewer dance on Shi Dungla Pusha Ch ... song

शि दंगला पुशा च... पर थिरके दर्शक

Mon, 29 Jul 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
The viewer dance on Shi Dungla Pusha Ch ...  song
देहरादून। रं-रौंगपा यूथ सोसायटी की ओर से रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शि दंगला पुशा च... रौंगपा गीत की सुंदर प्रस्तुति पर दर्शक थिरक उठे और कलाकारों ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद ‘शि दंगला पुशा च...’ रौंगपा गीत की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में रौंगपा लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सौरव रावत ने खास अंदाज में उड़ जा काले कांवा... गीत सुनाया। इसके अलावा युवाओं के म्यूजिक बैंड ने भी गीत-संगीत से सबका मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एक-दूसरे को परस्पर मिलने का अवसर देते हैं। रौंगपा समेत अन्य समुदाय देश की सीमाओं की पहरेदारी करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि हरक सिंह रावत ने कहा कि रौंगपा संस्कृति बेहद आकर्षक है। सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर दून डिफेंस एकेडमी के संदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक दरवान नैथवाल, सुदर्शन सिंह पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed