फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The utensils market is decorated for Dhanteras. The rate

Dehradun News: बर्तनों का सजा बाजार, पर खुले दिल से नहीं हो रही खरीदारी

Wed, 08 Nov 2023 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The utensils market is decorated for Dhanteras. The rate

विज्ञापन



Iखरीदारी के लिए ग्राहकों में नहीं दिख रहा उत्साहI

धनतेरस को लेकर बर्तनों का बाजार सज चुका है। रेट भी बीते साल के मुकाबले तेज नहीं है। बावजूद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह नहीं है। इससे कारोबारी भी मायूस हैं। उनका मानना है कि डेंगू के चलते बाजार में तेजी नहीं आ रही है। लोग खरीदारी से बच रहे हैं। अब उम्मीद धनतेरस पर टिकी है।



धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी शुभ माना जाता है। विकासनगर, पछवादून और जौनसार बावर के साथ ही रंवाई और जौनपुर क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। धनतेरस पर लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से बर्तन खरीदते हैं। सोने के बर्तन के विकल्प के रूप में तांबे, कांसे और पीतल से बने बर्तनों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन


बर्तन कारोबारी रवि अग्रवाल ने बताया कि बर्तनों के दाम बीते साल की तुलना में ना के बराबर बढ़े हैं, फिर से ग्राहक खरीदारी से कतरा रहे हैं। उनका मानना है कि डेंगू के चलते लोगों का पैसा खर्च हो गया। अब ग्राहक खुले दिल से खरीदारी करने से बच रहे हैं। टीटी गुप्ता का कहना है ग्राहक दुकान पर आ तो रहे हैं, लेकिन दाम पूछ कर चले जा रहे हैं। पहले रक्षाबंधन और फिर नवरात्र में भी बाजार ठंडा रहा। अब धनतेरस और दीपावली पर भी बाजार मंद ही दिख रहा है। बीते साल तक त्योहारी सीजन में फुर्सत नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iऑनलाइन खरीदारी बड़ा कारणI



व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी कम बिक्री का सबसे बड़ा कारण है। लोग अधिकांश खरीदारी ऑनलाइन कर रहे हैं। इसका असर बाजार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed