फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day 63rd sports competition has started

Dehradun News: रितिक और एकता ने जीती 1500 मीटर दौड़

Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The two-day 63rd sports competition has started
Iएसजीआरआर पीजी कॉलेज में शुरू हुई 63वीं खेलकूद प्रतियोगिताI
विज्ञापन




एसजीआरआर पीजी कॉलेज में दो दिवसीय 63वीं खेल कूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रितिक सिंह पहले, कुलदीप नेगी दूसरे व पंकज दानू तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एकता पंवार ने प्रथम, दीक्षा ने तृतीय व साक्षी बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



800 मीटर दौड़ में मुकुल ओजस्वी ने पहला, पंकज दानू ने दूसरा और आयूष चतुर्वेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, महिला वर्ग में दीपिका पहले, सलोनी दूसरे और सिया तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में विकास राणा पहले, परविंदर सिंह दूूसरे और प्रियांशु थापा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि, महिला वर्ग में दीपिका पहले, निहारिका दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में परविंदर पहले, विकास राणा दूसरे और नवीन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दीपिका ने पहला, सोनाली भट्ट ने दूसरा व वत्सला बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में विदित बड़थ्वाल पहले, अंकुश नेगी दूसरे व हरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दीपिका पहले, शीतल दूसरे व रिमझिम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में विदित बड़थ्वाल पहले, महेश सिंह दूसरे व हरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दीपिका ने प्रथम, रिमझिम द्वितीय व साक्षी और दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्य अतिथि व कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीए बौड़ाई ने बतौर अति विशिष्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक कंडारी ने विद्यार्थियों को खेल में सकारात्मक सोच, खेल भावना एवं मनोबल को आवश्यक बताया। वहीं, प्रो. बौड़ाई ने खेलों का महत्व और खेल से जीवन में आने वाले सकारात्मकता पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, प्रो. हर्षवर्धन पंत, खेल सचिव डाॅ. हरीश जोशी, प्रो. एचवी पंत, प्रो. संदीप नेगी, प्रो. दीपाली सिंघल, प्रो. राकेश ढौंडियाल, प्रो. एमएस गुंसाई, प्रो. विजय रावत, प्रो. सुमंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed