{"_id":"651b0ee6190d31a96b0d1384","slug":"the-transport-corporations-fleet-which-was-derailed-dehradun-news-c-5-1-drn1031-257557-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तीन महीने बाद पटरी पर रोडवेज का बेड़ा, एक दिन में हुई 1.3 करोड़ की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तीन महीने बाद पटरी पर रोडवेज का बेड़ा, एक दिन में हुई 1.3 करोड़ की कमाई
विज्ञापन
Iइस बार बरसात ने रिकार्ड तोड़े तो परिवहन निगम भी सितंबर के अंत तक घाटे से जूझता रहाI
मूसलाधार बरसात से बेपटरी हुआ परिवहन निगम का बेड़ा तीन महीने बाद पुराने ट्रैक पर लौट आया है। पहाड़ी इलाकों में रास्ते खराब होने और भूस्खलन के कारण जुलाई से निगम लगातार घाटे में चल रहा था। अक्तूबर शुरू होते ही परिवहन निगम ने कमाई का नया रिकार्ड बना दिया है। अकेले दून रीजन ने दो अक्तूबर को 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इस बार बरसात ने रिकार्ड तोड़े तो हर कोई प्रभावित हुआ। खासकर परिवहन उद्योग की तो कमर टूट गई। उत्तराखंड परिवहन निगम की कमाई पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा। दून रीजन की 600 बस में करीब एक तिहाई बस रूट बाधित होने के कारण वर्कशाप में खड़ी करनी पड़ी। बरसात का असर समाप्त हुआ तो परिवहन निगम का बेड़ा रूटों पर फर्राटा भरने लगा। अक्तूबर माह की शुरूआत अच्छी रही। महीने के दूसरे दिन ही परिवहन निगम ने अच्छा प्रदर्शन किया। अकेले दून रीजन ने एक दिन में 1.35 करोड़ रुपए कमाकर निगम की झोली में डाल दिए।
Iसबसे अच्छी कमाई दिल्ली रूट परI
परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि दो अक्तूबर को हुई कमाई के आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं। तीन महीने लगातार घाटे से जूझने के बाद एक दिन में हुई 1.35 करोड़ की कमाई हुई है। सर्वाधिक कमाई दिल्ली रूट की बसों से हुई। पर्वतीय रूटों की बस ने भी लंबे अरसे बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। दून रीजन में 615 बस का बेड़ा है, इसमें 200 बस दिल्ली के लिए चलती हैं। यह बस दून के अलावा, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, कोटद्वार से संचालित होती हैं।
विज्ञापन
Iपहले से छोटा बेड़ा, फिर भी अधिक कमाईI
रोडवेज के बेड़े में पहले की अपेक्षा बेड़ा छोटा हो गया है। कई अनुबंधित बस का करार पूरा होने के कारण उन्हें बेड़े से हटा दिया गया है। अकेले देहरादून से 15 बस कम हो गई हैं। नई बस शामिल करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। दो अक्तूबर को छोटे बेड़े से ही निगम ने कमाई का रिकार्ड बनाया।