फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The three-day district level elementary education sports

Dehradun News: 256 अंक हासिल कर डोईवाला ब्लॉक बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The three-day district level elementary education sports
Iप्रारंभिक शिक्षा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापनI
विज्ञापन




तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रारंभिक शिक्षा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 256 अंक हासिल कर डोईवाला ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि, 245 अंक लेकर विकासनगर ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।



ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मैदान, रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सभी छह ब्लॉक के करीब एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एकल वर्ग में प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भाऊवाला की जमुना तथा बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सेंट पॉल विकासनगर के अनुज चैंपियन बने। जूनियर स्तर पर बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मियांवाला की सुजाना तथा बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागल के अनुज चैंपियन बने।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर की खो-खो बालिका वर्ग में विकासनगर ब्लॉक और बालक वर्ग में डोईवाला ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर कबड्डी में दोनों वर्गों में कालसी ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर समूहगान एवं योग में विकासनगर ब्लॉक ने प्रथम और अंत्याक्षरी एवं एकांकी में रायपुर ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iविजेता छात्रों को किया गया पुरस्कृतI



जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून राजेंद्र सिंह रावत ने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला मंजू भारती, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ा समन्वयक लेखराज तोमर, अरविंद सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed