{"_id":"671023e7aae6a73c01069604","slug":"the-third-day-was-dedicated-to-cricket-volleyball-dehradun-news-c-5-1-drn1045-526619-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
I
I
I
I
Iश्री गुरु राम राय विवि की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का तीसरा दिनI
श्री गुरु राम राय विवि की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का तीसरा दिन क्रिकेट, वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी की टीम को हरा फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन में हर्ष और पूर्णिमा ने खिताबी जीत दर्ज की।
बुधवार को प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रजिस्ट्रार रिसर्च एंड डेवलपमेंट डाॅ. पंकज मिश्रा ने किया। क्रिकेट में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल सांइसेज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। गौरव कुमार ने 2 छक्कों की मदद से 13 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। आयुष ने 7 गेंदों पर धुआंधार 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी की टीम सात विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बना पाई। नितिन ने तीन विकेट चटकाए।
वाॅलीबाल बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ह्यूमैनिटीज की टीम ने बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को 21-11, 21-13 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 21-15, 21-14 से शिकस्त दी। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के हर्ष ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रितिक को 2-1 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। इस मौके पर डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ. दीपक सोम, डाॅ. पंकज चमोली, डाॅ. मीनू चौधरी आदि मौजूद रहे।