{"_id":"6a330297c1f46b65830af282","slug":"the-team-that-went-to-install-smart-meters-was-attacked-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-998189-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम पर किया हमला
Thu, 18 Jun 2026 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पूर्बिया लाइन में स्मार्ट मीटर लगाने गई जेनस पावर की टीम पर हमला किया गया। एक स्थानीय निवासी ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट और गालीगलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। कंपनी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। जेनस पावर के सर्किल इंचार्ज रोहिन द्विवेदी ने बाजार चौकी प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम पूर्बिया लाइन में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इंस्टालर मयंक गुप्ता, नवीन शर्मा और प्रदीप नेगी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। इसी दौरान पूर्बिया लाइन निवासी ताबीज ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ताबीज ने टीम के सदस्यों पर शारीरिक हमला किया और गालीगलौज भी की। कंपनी ने इसे सरकारी कार्य में बाधा बताया है।शिकायत में कहा कि ऐसी घटनाएं सरकारी कार्य करते समय फील्ड सदस्यों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। इससे कर्मचारियों का मनोबल भी गिरता है। कंपनी ने पुलिस से व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन