फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The team of Udyan Sachal Dal inspected the garden

Dehradun News: उद्यान सचल दल की जांच में हरे पेड़ों की अवैध कटान की नहीं हुई पुष्टि

Sun, 04 Feb 2024 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
The team of Udyan Sachal Dal inspected the garden
Iप्रतिष्ठा सेवा समिति ने अंबाड़ी में 22 से अधिक पेड़ों की अवैध कटान की दी थी सूचना
विज्ञापन

I

I- जीतगढ़ में निरीक्षण के दौरान एक पेड़ की हुई थी लॉपिंगI

हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना पर शनिवार को उद्यान सचल दल की टीम ने अंबाड़ी में बगीचे और जीतगढ़ में प्लॉट का निरीक्षण किया। अंबाड़ी में पेड़ों की गिनती की गई, लेकिन अवैध कटान की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, जीतगढ़ में एक हरे पेड़ की लॉपिंग की गई थी। मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

प्रतिष्ठा सेवा समिति ने उद्यान विभाग को अंबाड़ी में एक बगीचे में करीब 22 से अधिक पेड़ों की अवैध कटान की सूचना दी थी। यह भी बताया था कि वन विभाग की चौहड़पुर रेंज में जीतगढ़ के बगीचे में प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही है। समिति ने विभाग को ज्ञापन भी सौंपा था। समिति की मांग पर उद्यान निरीक्षक वेदप्रकाश खर्कवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंबाड़ी में बगीचे में गिनती करने पर आम के 91 और एक लीची का हरा पेड़ खड़ा मिला। वहीं, जीतगढ़ में एक पेड़ की लॉपिंग की गई थी।
विज्ञापन


उद्यान निरीक्षक ने बताया कि पेड़ों की गिनती और सुरक्षा के लिए एक संयुक्त समिति गठित की गई है। आगे से केवल उप जिलाधिकारी और मुख्य उद्यान अधिकारी के निर्देश पर बगीचों की जांच की जाएगी। वहीं, प्रतिष्ठा सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने बताया कि बगीचों में पेड़ों की गिनती करा डाटा राजस्व विभाग के अभिलेखों में दुरुस्त कराई जाए। जिससे पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed