फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The team of Health Center Kalsi organized programs in

Dehradun News: छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The team of Health Center Kalsi organized programs in
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी की टीम ने विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप उनियाल व वरिष्ठ परामर्शदाता हरीश पैन्यूली ने छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में विशेष तौर से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के तौर तरीके बताए। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद तथा व्यायाम आदि गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लता वर्मा, बलवीर सिंह, निधि नेगी, मार्टिना राणा, ईशु सिंह, जरीना, वंदना, अरीबा मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iयज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामनाI



जीवनगढ़ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। कथा व्यास पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने भागवत कथा की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में जीवन का रहस्य छिपा है। जब भी मौका मिले, कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। सौभाग्यशाली लोगों को ही कथा सुनने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन




Iबैठक में पदयात्रा को लेकर चर्चा कीI

भारत रक्षा मंच के हरबर्टपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। 28 जनवरी को विकासनगर में आयोजित होने वाली पदयात्रा को लेकर चर्चा की गई। यात्रा विकासनगर स्थित डाकपत्थर तिराहा से शुरू होकर सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में संपन्न होगी। प्रदेश संयोजक आशीष वाजपेयी ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed