फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The story of PM Modi's 25 years of service will be brought to the stage

Dehradun News: पीएम मोदी के सेवा के 25 वर्षों की कहानी रंगमंच पर उभरेगी

Tue, 22 Sep 2026 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The story of PM Modi's 25 years of service will be brought to the stage
देहरादून। भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के अनकहे पहलुओं को रंगमंच से प्रस्तुत करेगी। नमो सेवा-अनकही कहानियों कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। यह आयोजन 21 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में लगभग 300 सार्वजनिक स्थानों पर नाट्य मंचन होगा। इसमें सभी विधानसभाओं के स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक भवन और पंचायत भवन शामिल हैं। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश संयोजक शोभाराम प्रजापति और युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा को जीवंत करेगी। इसमें राष्ट्र सेवा, जनकल्याण के प्रयास और सुशासन से आए व्यापक बदलाव दिखाए जाएंगे। इस अभियान का लक्ष्य राज्यभर में 250 से 300 तक नाट्य मंचन करना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा संवाद, अभिनय और संगीत से दर्शकों के सामने रखी जाएगी। नमो सेवा-अनकही कहानियों को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों से प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे। इसका उद्देश्य मोदी की सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना का एहसास कराना है। यह अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विश्वजीत नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed