फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The stolen cow was tied in the field in the harsh cold, the accused arrested

Dehradun News: कड़ाके की ठंड में खेत में बांधी थी चोरी की गाय, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
The stolen cow was tied in the field in the harsh cold, the accused arrested
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने गोशाला से गाय चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी की गाय को कड़ाके की ठंड के बीच खेत में बांधा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को सभावाला रोड स्थित एक गोशाला से सिंधी साहिवाल गाय चोरी हो गई थी। देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र निवासी गोशाला संचालक ने पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर निवासी आरोपी रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे में चोरी की संपत्ति को रखना और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा को बढ़ाया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed