फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The splendor of Chhath was spread in full swing on the

महापर्व : दून में बिखरी छठ की छटा, रौनक के साथ दिखा आस्था का संगम

Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The splendor of Chhath was spread in full swing on the
I- बाजार में खूब हुई खरीदारी, सिर पर पूजन का सामान लेकर निकले लोगI
विज्ञापन

I- गीत गाते हुए अलग ही दिखी दून की सड़कों पर रौनकI

राजधानी दून में छठ महापर्व के पहले ही दिन छठ की खूब छटा बिखरी। व्रती बाजार से पूजन का सामान इकट्ठा कर सिर पर टोकरी रखकर घरों की ओर निकले तो अलग ही रौनक और आस्था का संगम दिखाई दिया। सुबह से शाम तक पूजन सामग्री की खूब खरीदारी की गई। वहीं, नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ भी हो गया। छठ व्रतियों ने शनिवार को सुबह स्नान कर शुद्ध भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो गया। नहाय-खाय के दिन से ही छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाती है। व्रती के साथ घर के सदस्य मिलकर इसकी तैयारी करते हैं। खास है कि छठ का प्रसाद बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन बिल्कुल अलग इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही व्रती और परिवार के सदस्यों को लहसुन, प्याज खाना वर्जित होता है। वहीं, नहाय-खाय वाले दिन बाजार में पूजन सामग्री, सूप, बांस की टोकरी समेत अन्य सामग्री की काफी खरीदारी हुई। शनिवार को बिहारी महासभा की ओर से टपकेश्वर महादेव मंदिर में कद्दू भात का प्रसाद वितरित किया।
Iघाटों पर तैयारी, सजावट शुरूI
छठ महापर्व में तीसरे दिन सोमवार को संध्या अर्घ्य होगा। इससे पहले शनिवार को घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया। वहीं, सजावट भी शुरू कर दी गई। अर्घ्य के लिए चंद्रबनी समेत कई जगह कृत्रिम घाट भी बनाए जा रहे हैं। दून में टपकेश्वर, मालदेवता, प्रेमनगर समेत कई जगह घाटों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

Iदूसरे दिन आज होगा खरनाI
छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना होगा। इसमें गुड़ वाली खीर और रोटी मनाने की परंपरा है। यह खीर मिट्टी का नया चूल्हा बनाकर उस पर तैयार की जाती है। नहाय-खाय के दूसरे दिन होने वाले खरना के दिन भी व्रती पूरे दिन व्रत रखते हैं। प्रसाद छठी मैया और सूर्य देव को अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed