फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Silikhad-Kunain motor road connecting half

Dehradun News: जर्जर सड़क पर हांफने लगते हैं वाहन, सवारियों को लगाना पड़ता है धक्का

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Silikhad-Kunain motor road connecting half
Iसिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग से जुड़ी है 2500 की आबादीI
विज्ञापन




विकासखंड चकराता के कैलो खत के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। हालात यह है कि कई बार चढ़ाई पर वाहन हांफने लगते है। तब सवारियों को धक्का लगाना पड़ता है। सात साल बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।



सड़क से सैंज, कुनैन, खरोड़ा, कुताड़, अमराड़, झबराड़ समेत आधा दर्जन गांव की करीब 2500 की आबादी जुड़ी है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 11 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। इसके बाद से विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। हल्की सी बारिश होते ही मलबा सड़क पर आ जाता है। जिस कारण आवाजाही ठप हो जाती है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ। जिस कारण पेंटिंग उखड़ गई। जगह-जगह सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। नालियां और स्क्रबर मलबे से चोक हैं। बरसात में आए मलबे के जगह जगह ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iसड़क के रख रखाव की अवधि दो वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुकी है। सड़क को लोनिवि खंड चकराता को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। - रोहित श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोनिवि (पीएमजीएसवाई) खंड कालसीI
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iमार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है। हर रोज ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। सड़क की हालत नहीं सुधारी जा रही है। - महिपाल सिंह राणा, ग्रामीण
I

I
I

I
I

Iकई जगहों पर चढ़ाई अधिक है। इन जगहों पर मार्ग संकरा भी है। अधिक चढ़ाई होेने पर कई बार वाहन को धक्का लगाना पड़ता है। दुर्घटना की आशंका रहती है। - धर्मदत्त डिमरी, ग्राम प्रधान खरोड़ा

I

I
I

I
I

Iअक्सर बारिश में मलबा सड़क पर आ जाता है। किसी के बीमार होने पर उसे डंडी कंडी के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। नकदी फसलें भी मंडी तक पहुंचानी मुश्किल हो जाती हैं। - अजीत राणा, ग्राम प्रधान कुनैनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed