फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The security wall built near Swada Khad on Kalsi-Chakrata

Dehradun News: डेढ़ महीने पहले बनाई सुरक्षा दीवार टूटी, सड़क पर आया मलबा

Sat, 09 Mar 2024 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The security wall built near Swada Khad on Kalsi-Chakrata
I- जौनसार बावर की लाइफलाइन पर आवागमन हुआ मुश्किल
विज्ञापन

I

I
I

जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर स्वाडा खड़ के पास बनाई गई सुरक्षा दीवार टूट गई है। सड़क पर लगाए गए क्रैश बैरियर लटक रहे हैं। डेढ़ माह पूर्व सुरक्षा दीवार का निर्माण किया था, लेकिन दीवार दो दिन की बारिश भी नहीं झेल पाई। वहीं, लाल पुल के पास सड़क पर बारिश के दौरान आया मलबा अब तक साफ नहीं किया गया है। इसके चलते आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।

कालसी-चकराता मोटरमार्ग जौनसार बावर का मुख्य मार्ग है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते मार्ग बदहाल पड़ा है। पांच दिन पूर्व हुई बारिश में नवनिर्मित सुरक्षा दीवार ढह गई थी। दुर्घटना संभावित स्थान होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, जडवाला में सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन




बारिश के दौरान साहिया के करीब लाल पुल रानी गांव मोटरमार्ग से मलबा मुख्य मार्ग पर आ गया था। उसे अब तक साफ नहीं किया गया है। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, इंदर सिंह, शमशेर सिंह पंवार आदि लोगों ने सुरक्षा दीवार की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए है। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले बनी सुरक्षा दीवार ढहने का मतलब है कि निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इसमें लोनिवि ने भी लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



I
I

Iठेकेदार को अभी सुरक्षा दीवार निर्माण का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार की ओर से दोबारा सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। संबंधित सहायक अभियंता को सड़क पर आए मलबे को हटवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
I

I
I

Iप्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, साहियाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed