फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The secret of burnt corpse can open the vermilion box

Dehradun Crime: सिंदूर की डिबिया खोल सकती है महिला की जली हुई लाश का राज, हाथ पर लिखा विमला

Thu, 16 Jun 2022 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Jun 2022 11:11 AM IST
सार

देहरादून में सात जून को रेलवे के खंडहर में एक महिला की जली हुई लाश के मामले में पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस को सिंदूर की डिबिया मिली है। यह सिंदूर की डिबिया ही मामले का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
The secret of burnt corpse can open the vermilion box
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में रेलवे स्टेशन के पास जली हुई महिला की लाश का राज सिंदूर की डिबिया खोल सकती है। लाश के पास मिली इस डिबिया के जरिये पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है। दरअसल, यह डिबिया हरिद्वार में बनी है और इसकी सप्लाई केवल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में ही होती है। ऐसे में अब पुलिस की जांच की सुई इन दोनों धामों के लिए गए यात्रियों के पंजीकरण पर टिक गई है। 
विज्ञापन


सात जून को रेलवे के खंडहर में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी। इसके एक हाथ पर विमला लिखा था और शरीर का अधिकांश हिस्सा जलने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। तेजी से खराब होते शव को देखते हुए पुलिस ने बिना शिनाख्त कराए हुए उसका पोस्टमार्टम करा दिया था। 
विज्ञापन


विमला नाम की गुमशुदा महिलाओं के बारे में काफी पड़ताल के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में अब पुलिस लाश के पास से मिली कुछ चीजों के जरिये पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी /एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि डिबिया के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि महिला बदरीनाथ और केदारनाथ की यात्रा कर चुकी है। ऐसे में विमला नाम से जुड़ी महिलाओं के नाम से हुए दोनों धामों की यात्रा पंजीकरण की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि इस ट्रैक पर चलकर कुछ न कुछ सफलता मिलेगी। 

स्वेटर भी कर रहा तस्दीक 

महिला के पास से एक स्वेटर भी मिला है। चूंकि, देहरादून में गर्मी है तो यहां स्वेटर पहनने का कोई मतलब नहीं है। लिहाजा माना जा रहा है कि महिला बाहर से आई है और वह किसी ठंडे इलाके में भी गई थी। लिहाजा, पुलिस की बदरीनाथ और केदारनाथ वाली थ्योरी में दम नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed