फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sacred palanquin of Someshwar Maharaj reached

Dehradun News: सोमेश्वर महाराज की पावन डोली पहली बार लाखामंडल पहुंची

Tue, 06 Oct 2026 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The sacred palanquin of Someshwar Maharaj reached
शिवनगरी लाखामंडल में सोमवार को आराध्य देवता सोमेश्वर महाराज की पावन डोली पहली बार पहुंची। गीठ पट्टी पुजारी समिति खर्षाली उत्तरकाशी और ग्रामीणों ने डोली को स्नान एवं दर्शन के लिए लाए। डोली के पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पांडव नृत्य और भंडारे का आयोजन हुआ। देव डोली के साथ यमुनोत्री धाम के रावल हर्षाली और गीठ पट्टी पुजारी समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने कहा कि लाखामंडल के इतिहास में यह पहली बार है। उन्होंने इसे सभी के लिए सौभाग्य का अवसर बताया। स्वागत समारोह में बचना शर्मा, अनूप शर्मा, महिमानंद गौड़, नरेश बहुगुणा समेत कई ग्रामीण और पुलिस टीम उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed