फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The report of negligence and corruption reached the DM

Dehradun News: लापरवाही और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट डीएम के पास पहुंची

Fri, 06 Jun 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The report of negligence and corruption reached the DM
शहर में 86 किलोमीटर लंबे सीवर लाइन नेटवर्क में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट डीएम के पास पहुंच गई है। वहीं कार्यदायी संस्था उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अधिकारियों में हलचल है। मामले में डीएम के एक्शन पर अब नजर लगी है।
विज्ञापन




पित्थुवाला जल संस्थान के कारगी चौक स्थित 68 एमएलडी के एसटीपी प्लांट और सीवर लाइन नेटवर्क में घोर लापरवाही उजागर हुई है। आईएसबीटी क्षेत्र में करीब 70 मीटर सीवर लाइन में झोल ही झोल पाए गए। यही नहीं जांच में सामने आया है कि 700 एमएम व्यास की मुख्य आरसीसी सीवर लाइन के अंदर 300 एमएम व्यास के पाइप डाली गई। इससे पूरे क्षेत्र में कॉलोनियों के अंदर जगह-जगह ओवरफ्लो होता रहा। खासकर आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे मैनहॉल से होने वाले ओवरफ्लो से परेशानियां बढ़ी।
विज्ञापन


80 करोड़ से तैयार सीवर लाइन नेटवर्क लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण परेशानियों का सबब बना हुआ है। मामले में डीएम को सभी बिंदुओं पर विस्तार से रिपोर्ट भेजी गई है। ऐसे में अब डीएम के एक्शन पर सबकी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सीवर लाइन नेटवर्क में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। तमाम बिंदुओं से संबंधित रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। - सतीश नौटियाल, एक्सईएन


मामले की रिपोर्ट आ गई है। इसका विस्तार से अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



- सविन बंसल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed