फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The rejuvenation of Doon continues due to the

शहर में गंदगी मिलने पर चालान काटकर से होगी कार्यवाई : नगर आयुक्त

Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The rejuvenation of Doon continues due to the
I- नगर आयुक्त ने शहर के मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कियाI
विज्ञापन




दून को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज होती जा रही है। निवेशक सम्मेलन को लेकर दून का कायाकल्प लगातार जारी है। रविवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का सघन निरीक्षण किया। कहा कि जहां पर भी गंदगी पाई जाएगी वहां के लापरवाह जिम्मेदारों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।


नगर आयुक्त ने प्रिंस चौक से आईएसबीटी, आईएसबीटी से ग्राफिक एरा, आईएसबीटी से रिस्पना, रिस्पना से नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, कैनाल रोड का निरीक्षण किया गया। मार्गों के निरीक्षण के दौरान संबंधित सफाई निरीक्षक एवं संबंधित सुपरवाइजर को मौके पर ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर आयुक्त की ओर से आईएसबीटी बायपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना भी नगर आयुक्त के साथ थे। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि नगर निगम का हमेशा प्रयास पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का रहता है। मुख्य मार्गों की सफाई भी अच्छी रहे इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed