{"_id":"64dfc6cc9a87f3e9d3019cf4","slug":"the-python-wrapped-around-the-guarder-of-the-operating-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-225738-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन बैराज के ऑपरेटिंग बॉक्स के गार्डर पर लिपटा था अजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन बैराज के ऑपरेटिंग बॉक्स के गार्डर पर लिपटा था अजग
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब नौ फीट लंबे सांप को वन विभाग ने रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा
देखने के लिए लग गया तांता, पुल के पास लग गया जाम
आसन बैराज के गेट के ठीक ऊपर लगे ऑपरेटिंग बॉक्स के गार्डर पर लिपटे अजगर ने क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का वातावरण बनाए रखा। जलविद्युत निगम कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया।
शुक्रवार की दोपहर आसन बैराज के गेट को ऑपरेट करने वाले बाॅक्स के गार्डर पर लिपटे अजगर को देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोहे के गार्डर से लिपटे अजगर को देखने के लिए पुल से आवाजाही करने वाले वाहन सवारों का तांता लग गया। जिसके चलते पुल व उसके आसपास मार्ग पर जाम लग गया। उधर जलविद्युत निगम के कर्मचारियों ने वन विभाग को अजगर के होने की सूचना दी। सूचना पाकर स्नेक सेवर आदिल मिर्जा विभाग की पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू करके अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि अजगर कहीं से आसन नदी में बहकर आया होगा व आसन बैराज के गेट को खोलने व बंद करने के काम में आने वाली स्टेम रॉड के सहारे ऑपरेटिंग बॉक्स के नीचे लगे गार्डर तक पहुंच गया होगा। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग साढे नौ फीट है। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करके सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन