{"_id":"64a47dbfc76211fed90e2454","slug":"the-purse-of-the-employee-of-the-insurance-company-who-was-bringing-money-from-the-bank-was-looted-dehradun-news-c-5-drn1037-192542-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैंक से पैसे लेकर आ रही इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी का पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैंक से पैसे लेकर आ रही इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी का पर्स लूटा
विज्ञापन
बैंक से पैसे लेकर आ रही इंश्योरेंस कंपनी की एक कर्मचारी का बदमाशों ने पर्स लूट लिया। राजपुर रोड पर दिनदहाड़े हुई इस घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना राजपुर रोड पर मयूर ऑटो के पास हुई। जानकारी के अनुसार रजनी जोशी निवासी जागृति एन्क्लेव सहस्रधारा रोड ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में काम करती हैं। वह सोमवार को दृष्टि आई अस्पताल में इलाज कराने गई थीं। इसके बाद उन्होंने एस्लेहॉल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे एक्सचेंज किए और कुछ पैसे निकाले थे। वहां से वह मैजिक में बैठकर अपने घर की ओर जाने लगीं। वह राजपुर रोड स्थित मयूर ऑटो के बाहर मैजिक से उतरीं। इसी बीच पीछे से आए दो स्कूटर सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उनका बैग लूट लिया।
महिला के अनुसार धक्के से वह सड़क पर गिर गईं थीं। इससे वह स्कूटर का नंबर नहीं देख पाईं। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और शोर मचाया। लेकिन, बदमाश वहां से भाग गए। बैग में 40 हजार रुपये और अन्य सामान रखा हुआ था। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।