फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The protesters surrounded Doon Hospital and raised slogans.

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारियों ने दून अस्पताल घेरा, जमकर नारेबाजी की

Sun, 14 Dec 2025 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The protesters surrounded Doon Hospital and raised slogans.

विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारियों ने लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर दून अस्पताल का घेरा किया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार बेपटरी होती जा रहीं हैं। मेडिकल कॉलेजों से लेकर सभी जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति खराब है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने स्वास्थ्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दून अस्पताल के कुछ अधिकारी वार्ता करने के लिए आए लेकिन उन्होंने सिर्फ प्राचार्य से ही वार्ता करने की मांग की। कुकरेती ने कहा कि दून अस्पताल में आय दिन महिलाओं और अन्य लोगो को अल्ट्रासाउंड के लिए जूझना पड़ता है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। उन्होंने दवाइयां बाहर से भी लिखे जाने का आरोप लगाया। इस दौरान राज्य आंदोकारी रामलाल खंडूड़ी, संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी, युद्धवीर सिंह चौहान, द्वारिका बिष्ट, राजेश्वरी नेगी, शकुन्तला रावत, केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, दिनेश भंडारी, विशम्भर दत्त बौंठीयाल, गणेश डंगवाल और बलबीर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed