{"_id":"654296c93a0f5ba7b80c8697","slug":"the-process-of-girl-students-fainting-continues-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-279091-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल कमजोर छात्राएं हो रही बेहोश : प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल कमजोर छात्राएं हो रही बेहोश : प्रधानाचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iमंगलवार को प्रार्थना सभा में बेहोश हो गई थी तीन छात्राएं
I
I
I
Iएक महीने में तीसरी बार हो चुकी है घटना
I
चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी में छात्राओं के बेहोश होने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे छात्राओं के अभिभावकों में भी डर बना हुआ है। लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि शारीरिक तौर पर कमजोर छात्राएं ही बेहोश हो रही है।
चकराता ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी में छात्राओं के बेहोश होने के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले को कुछ लोग अंधविश्वास और कुछ मनोवैज्ञानिक पहलु से जोड़कर देख रहे हैं। विद्यालय प्रशासन की इसमें अलग ही राय है।
प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि कई बच्चे चार से पांच किमी की दूरी तय कर स्कूल आते हैं। इनमें से कई छात्राएं सुबह नाश्ता कर नहीं आती है। बताया कि मंगलवार को विद्यालय में प्रार्थना सभा के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में करीब आधा घंटा खड़ा रहने के दौरान तीन छात्राएं बेहोश होकर नीचे गिर गई। कुछ देर में छात्राओं को होश आया और वह सामान्य हो गईं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि चीखने चिल्लाने का कोई मामला नहीं है। छात्र नहीं केवल छात्राएं बेहोश हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पहले दो और 20 दिन पहले एक छात्रा बेहोश हुई थी। बेहोश होने वाली सभी छात्राएं कमजोर है और उनके सुबह नाश्ता न करने की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि छात्राएं बेहोश होती है और पानी पिलाने के बाद सामान्य हो जाती हैं।
वहीं ग्राम प्रधान जाड़ी टीकम सिंह चौहान, अभिभावक इंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि घटनाओं से विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हों रहा है। कुछ अभिभावक मामले को अंधविश्वास से जोड़ कर देख रहे हैं।
Iराजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ी में प्रार्थना सभा के दौरान कुछ छात्राओं के बेहोश होने की सूचना मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम से बात की जा रही है। छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया जाएगा। - पूजा नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी, चकराताI