फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problems of the villagers were resolved on the spot

Dehradun News: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण

Fri, 25 Oct 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The problems of the villagers were resolved on the spot
विकासखंड की न्याय पंचायत भंजरा के ग्राम सुपऊ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित रहे अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों का निवारण किया।
विज्ञापन




शिविर की अध्यक्षता कर रही नोडल अधिकारी व कालसी की बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क की बदहाली की शिकायत की। जिस पर नोडल अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कालसी खंड को सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गांव में बने जल संस्थान के टैंक में पानी न आने व अन्य पेयजल समस्या के बारे में शिकायत की गई। जिसके तत्काल समाधान के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए गए। नोडल अधिकारी शिकायतों से संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित जिला अधिकारी को रिपोर्ट भेज कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मौसमी सब्जियों के बीज ग्रामीणों को प्रदान किए।
विज्ञापन




शिविर में ग्राम प्रधान पूनम, किशन लाल भारती, गजेंद्र चौहान, महेंद्र सिंह, सचिन वर्मा, राकेश बहुगुणा अपूर्वा पैन्यूली, मंजू तोमर, कृष्ण शर्मा समेत विभिन्न विभागों से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed