फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problem of parking of vehicles due to complete stoppage of roadways buses.

रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से प्रबंधन के सामने गाड़ियों की पार्किंग की बड़ी समस्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
The problem of parking of vehicles due to complete stoppage of roadways buses.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस संक्रमण के चलते परिवहन निगम की तमाम गाड़ियों का संचालन ठप होने से अधिकारियों के सामने गाड़ियों की पार्किंग को लेकर समस्या खड़ी हो रही है। आलम यह है कि परिवहन निगम की कार्यशाला में गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की वजह से अब गाड़ियों को ट्रांसपोर्टनगर व रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस अड्डे में पार्क करवाया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे पूर्व गाड़ियों का संचालन होने से ज्यादातर गाड़ियां यात्रा मार्ग में रहती हैं जिसकी वजह से उन्हें पार्किंग की दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अब जबकि तमाम गाड़ियों के संचालन ठप है तो गाड़ियों की पार्किंग की समस्या आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो परिवहन निगम के बेड़े में 1664 गाड़ियां हैं। सामान्य दिनों में एक हजार से अधिक गाड़ियों का संचालन होता है और ये गाड़ियां हैं यात्रा मार्गों पर रहती हैं। जिसकी वजह से गाड़ियों की पार्किंग की दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अब जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गाड़ियों का संचालन पूरी तरह से ठप है तो गाड़ियों को जहां-तहां रोडवेज बस अड्डे में खड़ा कर दिया गया है। पहले तो देहरादून में परिवहन निगम की कार्यशाला में गाड़ियों को खड़ा कर दिया गया लेकिन जब यहां पर्याप्त संख्या में गाड़ियां पहुंच गई तो अधिकारियों के लिए दिक्कत खड़ी हो गई। ऐसे में मंडलीय प्रबंधक संचालन सीपी कपूर के निर्देश पर कुछ गाड़ियों को ट्रांसपोर्टनगर और कुछ को रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस अड्डे में पार्क किया गया। विभागीय कर्मचारियों द्वारा गाड़ियों की सुरक्षा की जा रही है। मंडलीय प्रबंधक संचालन सीपी कपूर का कहना है कि जैसे ही सरकार शासन के निर्देश पर गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा तो पार्किंग की समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed