फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problem of bad condition of the road connecting Dhakrani to Bhimawala

ढ़करानी से भीमावाला को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली बनी समस्या

Sun, 12 Jun 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The problem of bad condition of the road connecting Dhakrani to Bhimawala
भीमावाला से ढ़करानी को जोड़ने वाली जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पिछले कई साल से सड़क का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण जलभराव की भी समस्या बनी है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेंत वाली मंडी के नाम से जाना जाने वाले इस क्षेत्र में भीमावाला और ढ़करानी दोनों गांवों के लोग इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। सड़क जर्जर होने के कारण किसानों को खेतों से फसल लाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लगभग दस साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। अब सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। क्षेत्र के निवासी गुलफाम अहमद, राहुल कुमार, रियाज अली का कहना है कि सबसे अधिक समस्या किसानों के सामने है। कृषि कार्यों के लिए इसी सड़क से आवाजाही करने वाले किसानों को प्रतिदिन समस्या से जूझना पड़ता है। बावजूद इसके सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उधर ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह का कहना है कि सड़क के निर्माण की कार्रवाई चल रही है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed