फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The private school which refuses to admit children will be

Dehradun News: बंद होगा सन वैली स्कूल, शहर के 19 विद्यालयों में पढ़ेंगे यहां के दो हजार छात्र

Wed, 26 Jun 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
The private school which refuses to admit children will be
I- शिक्षा विभाग की बैठक में विद्यालयों ने नए सत्र से प्रवेश देने पर जताई सहमति
विज्ञापन

I

I
I

I- शिक्षा विभाग की ओर से रद्द कर दी गई है स्कूल की मान्यताI

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को प्रवेश देने से इंकार करने वाला निजी स्कूल अगले साल मार्च महीने से बंद हो जाएगा। ऐसे में इस विद्यालय के करीब दो हजार छात्र शहर के 19 अलग-अलग विद्यालयों में पढ़ेंगे। इस संबंध में विद्यालयों ने सहमति दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से सन वैली स्कूल की मान्यता रद्द की गई है।

मंगलवार को एमकेपी इंटर काॅलेज में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 22 विद्यालयों के प्रधानाचार्याें के साथ बैठक की। उप शिक्षा अधिकारी रायपुर पीएल भारती ने बताया, बीती 12 जून को मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत की ओर से सन वैली स्कूल की मान्यता खत्म करने के आदेश दिए गए थे। जिसमें कहा गया था, स्कूल ने अल्पसंख्यक संस्थान बताते हुए आरटीई के तहत बच्चों को दाखिला देने से मना किया था।
विज्ञापन




इस संबंध में विभाग की ओर से कई बार स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिए गए। लेकिन स्कूल की ओर से न तो खुद को अल्पसंख्यक संस्थान होने का प्रमाण दिया गया न ही नियम मानते हुए आरटीई में गरीब बच्चों को दाखिले दिए। ऐसे में विद्यालय की ओर से आरटीई के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में विभाग की ओर से मान्यता रद्द कर दी गई है। जिसके चलते आगामी मार्च महीने से स्कूल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कूल के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के लिए आसपास के 19 विद्यालयों ने सहमति दे दी है। इसके अलावा विभाग अभिभावकों से भी राय लेकर अन्य विद्यालयों में भी सुविधा बढ़ाने पर जोर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed