फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The preparations of the forest department were tested to prevent the occurrence of forest fire

Dehradun News: वनाग्नि की घटना रोकने के लिए वन विभाग की तैयारियां परखीं

Sun, 20 Apr 2025 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The preparations of the forest department were tested to prevent the occurrence of forest fire
अपर प्रमुख वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मसूरी वन प्रभाग के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। वनाग्नि की घटना रोकने के लिए वन विभाग की तैयारियां परखीं।
विज्ञापन




प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि अपर प्रमुख वन संरक्षक ने अधिकारियों के साथ 22 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर प्रभाग के दुरुस्थ क्षेत्र में आग बुझाने में आने वाली कठिनाइओं को मौके पर जाकर देखा। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गश्त के दौरान भेड़ पालकों और स्थानीय लोगों से वार्ता भी की। इको टूरिज्म साइट में सुधार के निर्देश दिए। अपर प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में आग बुझाने का कार्य बेहद कठिन होता है। यहां फायर लाइन का होना जरूरी है। उन्होंने कैंपटी फायर क्रू स्टेशन, यमुना पुल क्रू स्टेशन, पत्थर खोल क्रू स्टेशन और मगरा क्रू स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएफओ अमित कंवर, उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश नौटियाल, रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान, वन क्षेत्राधिकारी लतिका उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed