{"_id":"6934922b8a127fbc8806b725","slug":"the-power-went-out-at-10-am-and-came-back-at-940-pm-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-851194-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुविधा : सुबह 10 बजे गई बिजली, रात 9:40 बजे आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुविधा : सुबह 10 बजे गई बिजली, रात 9:40 बजे आई
Sun, 07 Dec 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में शनिवार का दिन काफी असुविधाजनक रहा। सुबह 10:00 बजे से बंच केबल डालने के लिए विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया लेकिन इस दौरान लाइन में फाल्ट आने से रात 9:40 बजे तक आपूर्ति ठप रही। करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे।नगर में चल रहे बंच केबल डालने के कार्य के लिए सुबह 10:00 बजे से विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया था। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आपूर्ति को सायं चार बजे चालू किया जाना था। लेकिन बंच केबल डालने के दौरान 11 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया, जिसके कारण आपूर्ति निर्धारित समय पर चालू नहीं हो सकी। उधर फाल्ट नहीं मिलने से ऊर्जा निगम की टीम देर रात तक लाइन टेस्टिंग में लगी रही। बताते चलें कि शनिवार को शहर के बाजार में साप्ताहिक बंदी रहने के कारण अधिकतर व्यापारी व अन्य लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन बिजली नहीं रहने से उन्हें भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर से लेकर मोबाइल तक सभी उपकरण जवाब दे गए। लोग इंटरनेट, टीवी, हीटर आदि की सुविधा के लिए तरस गए। रात 9:40 बजे फाल्ट को ढूंढने के बाद उसे ठीक करके आपूर्ति को सुचारु कराया गया। उप खंड अधिकारी अरशद अली ने बताया कि बिजली आपूर्ति की समस्या नगर फीडर में रही जिसके कारण नगर व इससे सटे आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी आपूर्ति का संकट रहा। उन्होंने बताया रात 9:40 बजे तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन