{"_id":"65453d748061f59fdc014666","slug":"the-poor-working-style-of-the-water-institute-department-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-280425-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मेंहूवाला में सड़क पर बह रहा पानी, नवाबगढ़ गांव में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मेंहूवाला में सड़क पर बह रहा पानी, नवाबगढ़ गांव में संकट
विज्ञापन
I
I
I
I
Iकही सड़क पर बह रहा पानी, तो कही सूख रहे लोगों के हलकI
जल संस्थान विभाग की लचर कार्यशैली मेंहूवाला और नवाबगढ़ गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। मेंहूवाला गांव में सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे पैचवर्क उखड़ गया है। वहीं नवाबगढ़ गांव में तीन दिन बाद भी पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। व्यवस्था में सुधार न होने पर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है।
मेंहूवाला गांव में पेयजल लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। मुख्य बाजार में लाइन टूटी पड़ी है। जिस कारण पानी सड़क पर बह रहा है। पानी के कारण हाल ही में सड़क पर किया गया पैचवर्क भी उखड़ गया है। जिससे सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है।
स्थानीय निवासी मोहर सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, अनिल शर्मा का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नई पेयजल लाइन बिछाई गई। आरोप लगाया कि कनेक्शन सही तरीके से नहीं जोड़े गए। जिस कारण लाइन लीक हो रही है। अंबाड़ी-बरोटीवाला पर स्थित मेंहूवाला बाजार, डांडा जंगल और अनुसूचित जाति बस्ती में लाइन के लीक होने से पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन
जल संस्थान के सहायक अभियंता (पैरी अर्बन योजना) रमेश गर्ब्याल का कहना है कि पुरानी लाइन से पानी लीक हो रहा है, जिसे ठीक किया जा रहा है। नई लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है। काम पूरा होते ही पुरानी लाइन को बंद कर दिया जाएगा। जिससे लीकेज की समस्या खत्म हो जाएगी।
I
I
Iटैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए मच रही मारामारीI
नवाबगढ़ गांव में तीन दिन बाद भी पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। जिस कारण रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। रात को पानी की थोड़ा बहुत सप्लाई हो रही है। जिससे पीने लायक पानी ही मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर रहा है। नलकूप की मोटर फुंकने और लाइन के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से नवाबगढ़, डॉक्टरगंज, पुल नंबर-एक पार, रामगढ़ गांव में पानी की संकट बना हुआ है। करीब 500 परिवार पानी के लिए जूझ रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि जाबिर मलिक ने बताया कि जब पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो उन्होंने देर रात रामगढ़ गांव में पानी का टैंकर भिजवाया। टैंकर के पहुंचते ही पानी भरने को लेकर मारामारी मच गई। नवाबगढ़ गांव में रात करीब 11 बजे थोड़ा बहुत पानी आया। उसमें भी लो प्रेशर बना रहा। जिस कारण लोगों को पीने लायक पानी ही मिल पाया। कुछ मोहल्ला में तो पानी की आपूर्ति तीसरे दिन भी नहीं हुई। जल संस्थान के एसडीओ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सड़क निर्माण के चलते 8-10 पाइप टूटे हैं। जिन्हें ठीक किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।