Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The plate of the Thdiyar suspension bridge

Dehradun News: दो जिलों को जोड़ने वाले ठडियार झूलापुल की उखड़ रही प्लेट

Sat, 14 Sep 2024 03:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The plate of the Thdiyar suspension bridge
देहरादून के सीमांत हनोल-चातरा और उत्तरकाशी के ठडियार को आपस में जोड़ने वाले झूलापुल की कई प्लेट के नट-बोल्ट निकल गए हैं। पुल से लोगों और वाहनों की आवाजाही के दौरान प्लेट लगातार हिलती रहती हैं।
विज्ञापन




प्लेट के अपनी जगह छोड़ने से पुल से आवागमन कर रहे लोग टोंस में गिर सकते हैं। इस पुल से महासू धाम, हनोल और पबाशिक महासू महाराज के मंदिर आने वाले श्रद्धालु आवाजाही करते हैं। वहीं, दोनों जिलों के सीमांत क्षेत्रों के लोग भी पुल से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 1995-1996 में हनोल-चातरा को ठडियार से जोड़ने के लिए टोंस नदी पर झूलापुल का निर्माण किया गया था। लेकिन, देखरेख और मरम्मत के अभाव में पुल की प्लेट उखड़ने लगी हैं। अधिकांश प्लेट के एक तरफ के नट-बोल्ट निकल गए हैं। पुल से लोगों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के दौरान प्लेट हिलती रहती हैं। लगातार आवाजाही के चलते प्लेट के दूसरे किनारे के नट-बोल्ट भी ढीले होने लगे हैं। दूसरी तरफ के नट-बोल्ट भी निकल जाते हैं तो प्लेट अपनी जगह छोड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठडियार और आसपास के लोग खरीददारी के लिए हनोल और त्यूणी बाजार में आते हैं। उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र के लोग महासू धाम, हनोल में दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं। इसके अलावा त्यूणी, चकराता, साहिया, कालसी, विकासनगर क्षेत्र से लोग ठडियार में पबाशिक महासू महाराज के दर्शन के आते हैं। पुल की मौजूदा हालत को देखते हुए उससे आवागमन करने वाले लोगों और श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ गया है।




ठडियार झूलापुल दोनों जिले के सीमांत क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। धार्मिक पर्यटन और सीमांत क्षेत्र के लोगों की सुविधा के मद्देनजर पुल बहुत महत्वपूर्ण है। पुल की प्लेट पर नट-बोल्ट लगाने के साथ अन्य मरम्मत कार्य भी बहुत जरूरी है। लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत के लिए पत्र लिखा जाएगा। - हरीश राजगुरु, प्रधान, हनोल-चातरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed