फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The person who duped a retired Subedar Major of Rs 34 lakh was arrested from Chhattisgarh

Dehradun News: सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर से 34 लाख ठगने वाला छत्तीसगढ़ से दबोचा

Sun, 03 Aug 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The person who duped a retired Subedar Major of Rs 34 lakh was arrested from Chhattisgarh
Iपिछले साल साइबर थाने में दर्ज हुए मुकदमे में एसटीएफ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I10 साल तक दुबई में रहा है आरोपी, काफी समय से छिपा था दंतेवाड़ा मेंI
Iसेवानिवृत्त सूबेदार मेजर से निवेश के नाम पर 34 लाख रुपये ठगने के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने शनिवार को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। हर विलास नंदी नाम का यह आरोपी काफी समय से नक्सली क्षेत्र दंतेवाड़ा में छिपकर रह रहा था। वहां से बाहर आते ही एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। आरोपी 10 सालों तक दुबई में रहा है। उसके खाते से ठगी की रकम भी दुबई में ही निकाली गई थी। उसके पास से विदेशी मुद्रा व दस्तावेज बरामद हुए हैं।I
Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि जौलीग्रांट निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ने पिछले साल अप्रैल में शिकायत की थी। उन्होंने फेसबुक पर एक ट्रेडिंग एप देखा था और उसे डाउनलोड कर लिया था। इस एप में अपोलो एकेडमी ग्रुप में उन्हें जोड़ लिया गया था। उन्हें बताया गया था कि यह एक फॉरेन इन्वेस्टर कंपनी है। इस पर एक जसलीन कौर नाम की महिला ट्रेडिंग कराती थी। यहां एक कस्टमर केयर मैनेजर खातों के विवरण उपलब्ध कराती थी जिसमें पैसा जमा कराया जाता था। शाम आठ से नौ बजे तक एक जॉन पीटर हुसैन नाम का व्यक्ति उन्हें ट्रेनिंग देता था कि किस प्रकार से ट्रेडिंग की जानी है। इस तरह उनसे कई तिथियों में 34.17 लाख रुपये जमा करा लिए गए। मामले में जांच शुरू की गई तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इसके मास्टरमाइंड का नाम हर विलास नंदी पता चला। वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला है।I
विज्ञापन

Iउसके खाते में जो ई-मेल आईडी थी वह फिलिपींस में संचालित हो रही थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट दुबई में खोले गए थे। उसके खाते से ठगी का पैसा भी अन्य खाते में जाकर थर्ड लेयर पर दुबई में ही निकाला गया था। उसे जैसे ही पता चला कि पुलिस उसके पीछे लगी है तो वह नक्सली क्षेत्र दंतेवाड़ा में जाकर छिप गया। एसटीएफ लगातार उस पर सर्विलांस के माध्यम से निगरानी कर रही थी। पिछले दिनों पता चला कि वह दंतेवाड़ा से बाहर आया है तो उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया है। उसके पास से यूएई, ओमान व अमेरिका की मुद्रा, यूएई का आवासीय कार्ड, आधार कार्ड और पेन कार्ड बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर देशभर में कुल 37 शिकायतें दर्ज हैं। हरि विलास नंदी के खाते में चंद दिनों में ही तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की ट्रांजेक्शन हुई थी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed