फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The people of Khamroli are spending the night awake

आपदा से एक बार फिर खमरोली गांव के अस्तित्व को उत्पन्न हुआ खतरा

Sun, 09 Oct 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:21 AM IST
सार

तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत खमरोली गांव के 10 लोगों के मकान आपदा की जद में आ गए हैं।कई परिवार अपनी पुश्तैनी मकान छोड़ अन्य जगहों पर मकान बनाने के लिए भूमि तलाश कर रहे हैं।इस बार फिर से 10 परिवारों के मकानों के नीचे धंसने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन
The people of Khamroli are spending the night awake

विस्तार

तहसील क्षेत्र कालसी अंतर्गत खमरोली गांव के 10 लोगों के मकान आपदा की जद में आ गए हैं। जिसमें से चार घरों के नीचे बनी सुरक्षा दीवारों पर गहरी दरारें आ गई हैं। मौसम खराब होते ही लोगों की दिन का चैन व रात की नींद भी उड़ जाती है। डर के कारण लोग जागकर रात काट रहे हैं। कई परिवार अपनी पुश्तैनी मकान छोड़ अन्य जगहों पर मकान बनाने के लिए भूमि तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला देहरादून के कालसी ब्लॉक अंतर्गत खमरोली गांव में करीब 50 परिवार निवास कर रहे हैं। वर्ष 2010 में आई भीषण आपदा से गांव के नीचे जमीन खिसकने से गांव के करीब 35 परिवारों के मकानों को खतरा पैदा हो गया था। दरारों के साथ ही मकानों के आगे बने आंगन भी धंस गए थे। तब जैसे तैसे आपदा प्रभावितों ने निजी संसाधनों से सुरक्षात्मक कार्य कराए थे। बीती 25 सितंबर को एक बार फिर हुई अतिवृष्टि ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। इस बार फिर से 10 परिवारों के मकानों के नीचे धंसने का खतरा उत्पन्न हो गया है। चार मकानों के नीचे गहरी दरारें आई है। दरारें पड़ने के कारण प्राथमिक विद्यालय व पंचायत घर पर भी खतरा बना हुआ है। प्रभावित ग्रामीण ज्ञान सिंह तोमर, सुंदर दास, चेतु दास, कुंदन दास आदि लोगों के मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। कई दूसरे परिवारों को भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी अमर सिंह तोमर, रणवीर सिंह तोमर, भगत सिंह तोमर का कहना है कि सुरक्षा कार्य कराए जाने को लेकर कई बार संबंधित विभागों को लिखा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने अपने पुस्तैनी मकान छोड़ कर दूसरे स्थान पर मकान बनाने का मन बना लिया है, जिसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। उपजिलाधिकारी कालसी सौरभ असवाल ने बताया कि खमरोली गांव के लोगों ने समस्या से उन्हें अवगत कराया है। क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर जाकर स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed