फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The people of Jakhan turned Rispana river into a garbage dump.

Dehradun News: रिस्पना नदी को ही बना दिया जाखन के लोगों ने कूड़ाघर

Sun, 11 Feb 2024 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The people of Jakhan turned Rispana river into a garbage dump.
Iकॉलोनियों की सड़कों के किनारे और खाली प्लॉटों पर कूड़े के ढेर, नालियों पर कब्जाI
विज्ञापन

Iगंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का सताता है डर
I
Iमहानगर के वार्डों में कई तरह की समस्याएं हैं। इनमें कूड़ा सबसे बड़ी समस्या है। कॉलोनियाें के लोग ही रास्तों के किनारे खाली प्लॉटों और नदी में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे दुर्गंध आने के साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। बरसात के दिनों में नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या होती है। बॉडीगार्ड समेत कई बस्तियों की गंदगी रिस्पना में डंप की जा रही है।I
Iजाखन वार्ड में भी कूड़ा ज्वलंत समस्या है। वार्ड में करीब 16 हजार की आबादी है। वार्ड के क्षेत्रफल जाखन पुराना गांव से शुरू होकर कैनाल रोड के पार वैली एनक्लेव, वासू स्टेट, सुरभि एनक्लेव, समता, साईं व वसुंधरा एनक्लेव, इंद्रलोक, फ्रेंडस कॉलोनी, आनंद विहार तक फैला है। बॉडीगार्ड न्यू बस्ती, हैपी एनक्लेव और गब्बर जैसी मलिन बस्तियां भी यहां हैं। कम विकसित इन बस्तियों में सड़कों और नालियों पर अवैध कब्जे हैं। घरों के सामने लोगों ने ढलान बनाए हैं। वार्ड की कई कॉलोनियां के साथ ही बॉडीगार्ड न्यू बस्ती के पास से गुजर रही रिस्पना नदी तो कूड़ाघर में ही तब्दील हो गई है। बस्ती के अधिकांश लोग आज भी नदी में ही कूड़ा डाल रहे हैं। वहीं नदी के किनारे भी बस्तियों के लोगों ने अतिक्रमण किया है।I
विज्ञापन


Iवार्ड में कूड़ा उठाने के लिए नियमित गाड़ी आती है। साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है। नदी में कूड़ा डालने वालों से बात कर इसे रोका जाएगा। - कमल थापा, निवर्तमान पार्षदI
विज्ञापन
विज्ञापन

Iलोग नदी में कूड़ा डालकर चले जाते हैं। इसको रोकने के प्रयास होने चाहिए। हालांकि, साफ-सफाई पर खूब ध्यान दिया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। - भगत सिंह नेगी, बॉडीगार्ड न्यू बस्तीI
Iसड़क और नालियों की ओर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलना चाहिए। - राजू, हैपी एनक्लेवI
Iबस्ती में कई बार कई-कई दिनों तक कूड़ा उठान नहीं हो पाता। जिससे गंदगी के साथ ही बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। - विपिन वर्मा, गब्बर बस्तीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article