{"_id":"69330eb1f8ac1ee8920913c9","slug":"the-pension-of-the-social-welfare-department-will-reach-the-account-on-the-5th-of-every-month-dehradun-news-c-5-hld1006-850245-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हर माह पांच को समाज कल्याण \nविभाग की पेंशन पहुंचेगी खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हर माह पांच को समाज कल्याण विभाग की पेंशन पहुंचेगी खाते में
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, कहा कि पेंशन भुगतान में देरी स्वीकार्य नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सभी पेंशन हर महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएं। पेंशन भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। सीएम धामी ने यह निर्देश समाज कल्याण विभाग की पेंशन किश्त का वितरण कार्यक्रम में दिए। मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से 13982.92 लाख की पेंशन किश्त का भुगतान किया।
इससे 9.38 लाख लाभार्थी हुए लाभान्वित हुए। उन्होंने विभाग को पेंशन योजनाओं की पूरी प्रणाली को और अधिक सरल, तेज़, समयबद्ध और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि पेंशन योजनाओं का आंतरिक ऑडिट नियमित रूप से किया जाए। समान प्रकृति वाली सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को इंटीग्रेशन के माध्यम से एकीकृत किया जाए। इससे डुप्लीकेसी समाप्त हो और योजनाओं का लाभ तेजी से सही व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके। सीएम धामी ने कहा कि डिजिटल इंडिया की सोच के अनुरूप उत्तराखंड की पेंशन प्रणाली अब एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित हो रही है। ज्ञात हो कि समाज कल्याण की सभी योजनाओं के लिए प्रतिवर्ष 13982.92 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम में सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव बंशीधर तिवारी आदि मौजूद थे।