फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The patient is in trouble now, but the surgery will take

Dehradun News: मरीज को दिक्कत अभी, लेकिन सर्जरी जून में होगी

Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
The patient is in trouble now, but the surgery will take
दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में मरीजों को अगर सर्जरी की जरूरत होती है, तो उन्हें जून तक की वेटिंग दी जा रही है। मरीज को समस्या आज है, लेकिन सर्जरी के लिए उन्हें तीन महीने बाद की तारीख दी रही है। इसकी बड़ी वजह है कि यूरोलॉजी विभाग को ओटी के लिए सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही मिल रहा है। इसके अलावा एनेस्थेटिस्ट की कमी से भी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि दून अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को चलती है। मंगलवार ऑपरेशन थियेटर (ओटी) के लिए निर्धारित है। विभाग की एक दिन की ओपीडी में इलाज के लिए करीब 150 मरीज आते हैं, जिनमें से 10 से 15 मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। वहीं, ओटी में एक दिन में चार से पांच मरीजों की सर्जरी ही हो पाती है। ऐसे में वेटिंग लिस्ट बढ़ती चली जाती है। पिछले दिनों दून अस्पताल में राजपुर रोड विधायक खजान दास ने समीक्षा बैठक की थी।
विज्ञापन


इसमें कहा था कि यूरोलॉजी विभाग में ओपीडी के दिन बढ़ाए जाएं। यूरोलॉजी की ओपीडी सप्ताह में तीन दिन की जाए। हालांकि, इस बात पर सहमति तो बनी, लेकिन अभी ओपीडी दो दिन ही चलाई जा रही है। अगर ओपीडी के दिन बढ़ाए जाते हैं तो वेटिंग लिस्ट और लंबी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








छह दिन चली ओपीडी तो एक साल होगी वेटिंग

यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर का कहना है कि अगर यूरोलॉजी की ओपीडी सप्ताह में छह दिन चलेगी तो सर्जरी के लिए एक साल की वेटिंग मिलने लगेगी। क्योंकि, दो दिन की ओपीडी में तो सर्जरी के लिए तीन से चार महीने की वेटिंग दी जा रही है।







एनेस्थेटिस्ट के बिना नहीं चल सकती ओटी

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल में 15 मेन ओटी हैं। ओटी का संचालन एनेस्थेटिस्ट के बिना संभव नहीं होता। अस्पताल में करीब 10 एनेस्थेटिस्ट हैं। हर ओटी में एक एनेस्थेटिस्ट की ड्यूटी लगाई जाती है।








तीन शिफ्ट में चलती है गायनी की ओटी

डॉ. डोभाल ने बताया कि गायनी की ओटी तीनों शिफ्ट में चलती है और तीनों शिफ्ट में एनेस्थेटिस्ट की मौजूदगी जरूरी होती है। इसके अलावा यूरोलॉजी में आमतौर पर बहुत इमरजेंसी केस नहीं होते हैं, जरूरत होती है तो तुरंत सर्जरी की जाती है। इसके अलावा जिस विभाग में जरूरत होगी वहां पर ओटी की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed