फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The outline of organizing Bissu festival is ready

Dehradun News: दसऊ में बिस्सू पर्व के भव्य आयोजन की रूपरेखा हुई तैयार

Thu, 10 Apr 2025 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The outline of organizing Bissu festival is ready
ग्राम दसऊ में छतरधारी चालदा महासू महाराज का बिस्सू पर्व 12 अप्रैल को आयोजित होगा। पशगांव स्थित मंदिर परिसर में बैठक कर यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्राम हाजा, कितरोली व डाढवा के निवासी परंपरागत फुलियात का प्रदर्शन करेंगे। बिस्सू पर्व के लिए बुधवार को खत पशगांव-दसऊ व कर्मचारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि खत पशगांव के लोग गाजे-बाजे के साथ चालदा महाराज मंदिर के प्रांगण में प्रस्तुति देंगे।पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार व ग्रामीण लोक संस्कृति पर आधारित हारूल, जैंता, रासौ आदि नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। जौनसार बावर का लोकप्रिय नृत्य घुंडियां रासौ विशेष परिधान जुड्डे से प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी फोटोग्राफी ड्रोन से कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कर्मचारी विकास समिति खत पशगांव ने ग्यारह लाख का चेक समिति को सौंपा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह चौहान, खत स्याणा शूरवीर सिंह चौहन, माबर सिंह तोमर, टीकम सिंह आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed