फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Chief Minister orders ignored, ISBT road not improved

Dehradun News: मुख्यमंत्री के आदेश भी रखे ताक पर, नहीं सुधरी आईएसबीटी की सड़क

Tue, 05 Sep 2023 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 06:36 PM IST
सार

यह हाल तब है जबकि एक महीने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक विनोद चमोली, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ जाकर आईएसबीटी के बाहर की सड़कों का निरीक्षण किया था और एनएच, लोनिवि और अन्य विभागों के अफसरों को जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
Dehradun News: Chief Minister orders ignored, ISBT road not improved
आईएसबीटी सड़क पर उड़ती धूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरभर की ज्यादातर सड़कें इस समय बदहाल हैं, लेकिन राजधानी का आईना कहे जाने वाले आईएसबीटी के बाहर हालात सबसे बदतर हैं। यहां आईएसबीटी के गेट से लेकर चारों ओर सड़क के गहरे-गहरे गड्ढे यहां आने वाले यात्रियों का स्वागत करते हैं। इन गड्ढों के कारण जहां वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं वहीं जाम की भी समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा शर्म की बात यह है कि दूसरे राज्यों से दून आने वाले लोगों के जेहन में भी इन गड्ढाें के कारण शहर की एक बदरंग तस्वीर बन रही है।

विज्ञापन


Uksssc Paper Leak Case: नकल माफिया हाकम सिंह समेत तीन को सर्वोच्च न्यायालय से मिली जमानत
विज्ञापन


यह हाल तब है जबकि एक महीने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक विनोद चमोली, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ जाकर आईएसबीटी के बाहर की सड़कों का निरीक्षण किया था और एनएच, लोनिवि और अन्य विभागों के अफसरों को जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन किसी भी विभाग ने इस निर्देश पर भी अमल नहीं किया। अब इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। रोजाना कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि यहां से निकलने वाली बसों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के पहियों से छिटककर चोट पहुंचा रही बजरी

आईएसबीटी के बाहर की सड़क काफी लंबे समय से बदहाल है। बारिश में हुए जलभराव के बाद यह सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। फ्लाईओवर के नीचे और एक तरफ की सर्विस लेन में सड़क तो पूरी तरह से उखड़ चुकी है। पूरी सड़क पर बजरी फैली है जो वाहनों के पहियों से छिटककर अन्य वाहन चालकों और दुकानदारों को चोटिल कर रही हैं। शहर की कई बदहाल सड़कों पर तो पैचवर्क कर लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को भर दिया, लेकिन शहर का आईना कहे जाने वाले आईएसबीटी के आसपास की सड़क को सुधारने की किसी ने सुध नहीं ली।

लंबे समय से आईएसबीटी के आसपास की सड़कें खराब हैं। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक और मेयर तक कई बार यहां दौरा कर चुके हैं, लेकिन आज तक सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण यहां जाम लगता है। इसका सीधा असर हमारे व्यापार पर पड़ रहा है। लोग यहां रुकने को तैयार नहीं है।
- बॉबी अरोड़ा, दुकानदार

सड़क के गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। कई दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों और बजरी में फिसलकर चोटिल हो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार सुध लेने को तैयार नहीं हैं।
- सतबीर सिंह, दुकानदार

यहां समस्याओं की भरमार है। सड़क इतनी खराब है कि बजरी उछलकर दुकानों में आ रही हैं। मैं खुद भी इससे चोटिल हो चुका हूं। सड़क पर वाहनों के रपटने से हर रोज लोग घायल हो रहे हैं।
एमएल यादव, स्थानीय निवासी

बारिश के कारण यहां सड़कों का मरम्मत का कार्य नहीं किया गया। अब बारिश खत्म हो चुकी है। पंद्रह सितंबर से आईएसबीटी पर सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस बार आईएसबीटी के चारों ओर सीमेंट की सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे कि जलभराव की स्थित में सड़क को ज्यादा नुकसान न हो।
प्रवीण कुमार अधिशासी अभियंता एनएच डोईवाला खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed