{"_id":"6508a64dd926baf7770a3076","slug":"the-ongoing-doubt-regarding-the-permission-for-burning-dehradun-news-c-5-1-drn1030-247801-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परेड ग्राउंड में ही होगा रावण दहन, मंत्री प्रेमचंद ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परेड ग्राउंड में ही होगा रावण दहन, मंत्री प्रेमचंद ने दी अनुमति
विज्ञापन
परेड ग्राउंड की खूबसूरती को होने वाले नुकसान के चलते स्मार्ट सिटी नहीं दे रहा था अनुमति
परेड ग्राउंड में रावण दहन की अनुमति को लेकर चल रहा संशय दूर हो गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रावण दहन के लिए अनुमति दे दी है। डीएम सोनिका ने कहा कि उन्हें इसके आदेश मिल गए हैं। वहीं, बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने कहा कि परेड ग्राउंड सौंदर्यीकरण को जो भी नुकसान पहुंचेगा उसकी भरपाई कमेटी करेगी।
परेड ग्राउंड को स्मार्ट सिटी की ओर से खूबसूरत बनाया गया है। घास से लेकर अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों में करीब नौ करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से यहां पर रावण का पुतला बनाकर दहन करने का प्रस्ताव रखा गया तो स्मार्ट सिटी अनुमति देने से पीछे हट गया। स्मार्ट सिटी का कहना था कि रावण दहन होने से परेड ग्राउंंड की खूबसूरती को नुकसान पहुंचेगा। इसलिए रावण दहन को लेकर डीएम ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था।
कमेटी के लोग कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास गए। उन्होंने कमेटी के लोगों की बात सुनते हुए प्रशासन के अधिकारियों से बात की। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वहां पर रावण का पुतला दहन करने की अनुमति देने के निर्देश दिए। इसके बाद करीब दो दिन तक इस प्रकरण पर संशय बना रहा। उधर सोमवार शाम कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पुतला दहन की अनुमति दे दी है। डीएम सोनिका ने बताया कि रावण दहन की अनुमति कैबिनेट मंत्री ने प्रदान की है। कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई कमेटी की ओर से की जाएगी।