फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The officials were strongly reprimanded for their negligence

आप काम नहीं कर सकते तो दूसरे अधिकारी को मसूरी भेज दें : मंत्री

Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
The officials were strongly reprimanded for their negligence
I- मसूरी नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को लगाई फटकारI
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना और मालरोड के सौंदर्यीकरण में लापरवाही पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। पेयजल योजना के लिए ईई को यह तक कह दिया कि किसी दूसरे अधिकारी को मसूरी भेजना पड़ेगा। नगर पालिका सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक में उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।



बैठक में निवर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना को लेकर भाजपा नेता सतीश चंद्र ढौंढियाल, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी सहित अन्य ने सवाल उठाए। कहा कि पेयजल योजना से अभी तक शहर के बीचोंबीच स्थित गनहिल तक पानी नहीं पहुंचा जिससे आगामी पर्यटन सीजन में भी शहर में पानी की समस्या हो सकती है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के ईई संदीप कश्यप से जानकारी ली। ईई का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मंत्री ने कहा कि अगर आप काम नहीं कर सकते हैं तो किसी अन्य अधिकारी को मसूरी भेज देते हैं।
विज्ञापन


‘योजना की ठीक से जानकारी भी नहीं’



मंत्री ने ईई से कहा, डेढ़ साल के आप मसूरी में तैनात हैं लेकिन करोड़ों की योजना कैसे पूरी हो इसकी ठीक से जानकारी आपके पास नहीं है। फटकार मिलने के बाद जल निगम ईई ने संदीप कश्यप ने कहा कि अप्रैल तक गनहिल पानी के टैंक तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मालरोड में कॉम्बल स्टोन उखड़ रहे हैं। चैंबर कई जगह सड़क लेवल से नीचे है। नालियों का लेवल ठीक नहीं है जिससे लोगों के गिरने का भय बना है। मंत्री ने कहा कि जिनका भी खुले में सीवर बह रहा है उनके खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


I‘टैक्सी नंबरों पर चल रहीं स्कूटियां’I



शहर के गांधी चौक, मालरोड, लंढौर रोड में अवैध तरीके से टैक्सी नंबर की स्कूटियों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जताई। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि टैक्सी-स्कूटी की फिटनेस की जांच होनी चाहिए जिससे पर्यटकों की जानमाल को कोई खतरा नहीं हो। जनप्रतिनिधियों ने एआरटीओ से नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिस पर एआरटीओ राजेंद्र विराटिया ने कहा कि अवैध तरीके से सड़क पर खड़ी करने वाले स्कूटियों के संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed