Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The number of MBBS seats will rise to 825 with the opening of two new government medical colleges.

Dehradun News: दो नए राजकीय मेडिकल कॉलेज शुरू होने से 825 हो जाएंगी एमबीबीएस की सीटें

Mon, 29 Jun 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The number of MBBS seats will rise to 825 with the opening of two new government medical colleges.
देहरादून। प्रदेश में दो नए राजकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज को इस साल शुरू करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) की टीम निरीक्षण कर चुकी है। जल्द ही पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का एनएमसी की टीम निरीक्षण करने जाएगी। दोनों मेडिकल कॉलेज शुरू हो से राज्य में एमबीबीएस की सीटें 625 से बढ़कर 825 हो जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। दो और शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश सरकार की ओर से रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कक्षाएं की मान्यता देने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर एनएमसी की टीम दो दिन पहले रुद्रपुर कॉलेज निरीक्षण कर चुकी है। इसमें टीम ने एमबीबीएस कक्षाओं के लिए फैकल्टी, अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, चिकित्सा उपकरण के साथ निर्मित भवन का जायजा लिया। टीम जल्द ही पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य ने बताया कि वर्तमान में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 625 सीटें हैं। दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने से सीटें बढ़ 825 हो जाएंगी। इससे राज्य को ज्यादा डॉक्टर मिलेंगे। रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में 100-100 एमबीबीएस सीटें प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
सरकार का प्रयास है कि इस साल रुद्रपुर व पिथौरागढ़ कॉलेज को शुरू किया जाए। एनएमसी की मान्यता मिलने पर दोनों कॉलेजों में एमबीबीएस कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। -सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार
....
इनसेट
मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस सीटें
देहरादून 150
श्रीनगर 150
हल्द्वानी 125
अल्मोड़ा 100
हरिद्वार 100
..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed