{"_id":"658094ab5876f25f260294e4","slug":"the-number-of-cold-and-cough-patients-is-increasing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-310396-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वायरल फीवर के बाद एक सप्ताह तक पीछा नहीं छोड़ रही खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वायरल फीवर के बाद एक सप्ताह तक पीछा नहीं छोड़ रही खांसी
विज्ञापन
I- चिकित्सकों ने शुष्क मौसम और अधिक ठंड को बताया संक्रमण बढ़ने का कारण
I
I- सोमवार को उप जिला अस्पताल में पहुंचे 197 मरीज
I
सरकारी अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को उप जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम से ग्रस्त 197 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीजों में वायरल फीवर के लक्षण मिले। मरीजों की खांसी और गले में दर्द की समस्या को ठीक होने में एक सप्ताह से भी अधिक समय लग रहा है। चिकित्सक शुष्क मौसम और अधिक ठंड को संक्रमण बढ़ने का कारण बता रहे हैं।
ठंड बढ़ने के साथ ही वायरल फीवर के मामलों में बढोत्तरी हो रही है। उप जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज वायरल फीवर के मिल रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टीएस डुंगरियाल ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 197 सर्दी-जुकाम के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 90 फीसदी मरीजों में वायरल फीवर की पुष्टि हुई है। बताया कि मौसम शुष्क और ठंडा होने के कारण वायरल फीवर के मामलों में बढोत्तरी हो रही हैं। यही कारण है कि मरीजों को स्वस्थ होने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग रहा है। मरीजों में खांसी और गले में दर्द जैसे लक्षण भी लंबे समय तक बने रह रहे है। डॉ. डुंगरियाल ने बताया कि अगर बारिश होती है तो वायरल फीवर के मामलों में कमी आएगी।