फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The nine families who came under the JD of encroachment will plead with the MLA

अतिक्रमण की जद में आए नौं से परिवार विधायक से लगाएंगे गुहार

Sat, 28 May 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The nine families who came under the JD of encroachment will plead with the MLA
जल विद्युत निगम के माध्यम से शक्ति नहर के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर बनाए गए आवासीय भवनों पर लाल निशान लगने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। भवन स्वामियों ने बैठक कर कहा कि हम लोग यहां 45 वर्ष से रह रहे हैं। उन्होंने सभी परिवारों को भूूमि पर मालिकाना हक दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि पछवादून की जल विद्युत परियोजनाओं को पानी की सप्लाई देने के लिए बनाई गई शक्ति नहर के दोनों किनारों पर डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक भारी संख्या में ग्रामीण मकान बनाकर रह रहे हैं। नहर के किनारे स्थित भूमि कई साल पहले सिंचाई विभाग से जलविद्युत निगम को स्थानांतरित हो चुकी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व जल विद्युत निगम ने जमीन को खाली कराने के लिए आवासीय भवनों पर लाल निशान लगाया था। लाल निशान लगाए जाने से मकान बनाकर रह रहे लगभग 900 परिवारों में हड़कंप की स्थिति है। भवन स्वामियों ने डाक्टरगंज में बैठक करके कहा कि वह 15 से लेकर 45 साल से इस भूमि पर बसे हुए हैं। हमें जमीन पर मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। उन्होंने इस समस्या को लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान से गुहार लगाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

बैठक में भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर, अध्यक्ष हुमैरा, मोहम्मद आसिफ, शाहना मलिक, सुमेर चंद धीमान, तारा देवी, सुनील, इंदर, सोनी, फरजाना, महबूब, वसीम, राजपाल, गुलशन, सरिता, सुकेश, सोनी, सुनीता देवी, मनीषा देवी, शिवचंद, मुरारी, विनय कुमार, अखिलेश चौहान, सुंदर सिंह, सूरत राम, मोहन सिंह, परशुराम, भंवर लाल टम्टा, दिल बहादुर, कृपाल सिंह, महिपाल सिंह, कला देवी, गीता देवी, विमला देवी, कृष्णा देवी, सुमित्रा देवी, कैलाश चंद्र, सुमेर, कृपाल सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, खेताराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed