फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The new Jan Aushadhi Center built in the OPD building

रेडक्रॉस करेगा सेंटमैरी और नागथात अस्पताल का संचालन : धन सिंह

Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
The new Jan Aushadhi Center built in the OPD building
स्वास्थ्य मंत्री ने दून अस्पताल में जन औषधि केंद्र के नए कक्ष के उद्घाटन के दौरान की घोषणा
विज्ञापन




जिला रेडक्रॉस को मिलेगी एंबुलेंस, रक्तदाताओं को सोसाइटी से जोड़ने के लिए किया प्रेरित

दून अस्पताल के ओपीडी भवन में बने नए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इसका संचालन जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की, मसूरी में सेंटमैरी अस्पताल और नागथात अस्पताल का संचालन भी अब रेडक्रॉस की ओर से ही किया जाएगा। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को एक एंबुलेंस देने की घोषणा भी की।



स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों अपने स्तर पर आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाने के लिए 10-10 लाभार्थियों का चयन करें। स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए भी रक्तदाताओं को जोड़ें और उन्हें रेडक्रॉस की सदस्यता के लिए प्रेरित करें। मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। रेडक्रॉस सोसाइटी के देहरादून शाखा के चेयरमैन डॉ. एमएस अंसारी ने कहा कि दून अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र को चार साल बाद अपना कक्ष मिला है। उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टरों से अपील की, मरीजों के लिए जेनेरिक दवाएं लिखें, ताकि उन्हें कम दाम पर दवाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन







कोरोनेशन और दून अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर करने की मांग



रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने दून और कोरोनेशन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, नोडल अधिकारी तपन शर्मा, सुभाष चौहान, कल्पना बिष्ट, पद्यमिनी मल्होला, योगेश अग्रवाल, विकास गुप्ता, डॉ. शिफाअत अली और रुपाली शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed