{"_id":"65dce975b405e19f630df5e8","slug":"the-negligence-of-the-drinking-water-corporation-in-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-358860-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लाइन चालू होते ही फूट रहीं जलधाराएं, लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लाइन चालू होते ही फूट रहीं जलधाराएं, लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
विज्ञापन
I- मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना में सामने आ रही है पेयजल निगम की लापरवाही
I
I
I
I- बीच सड़कों में लीकेज सामने आने के बाद सड़कों को पहुंच रहा है नुकसानI
मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना में पेयजल निगम की लापरवाही लाइन चालू होते ही सामने आने लगी है। लाइन चालू होते ही जगह-जगह लाइनों के जलधाराएं फूट रही हैं। इससे हर रोज लाखों लीटर पानी तो बर्बाद हो ही रहा है। साथ ही सड़कें भी बर्बाद हो रही हैं। यही नहीं कहीं तो पानी का इतना प्रेशर आ रहा है कि लाइन टूट जा रही है तो कहीं पानी पहुंच ही नहीं रहा है।
सहसपुर और धर्मपुर विधानसभा के अर्धनगरीय क्षेत्रों के लिए विश्व बैंक पोषित मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना शुरू की गई। इसके तहत जल निगम को लाइन बिछाने से लेकर इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। जिस योजना को 2023 में पूरा हो था वह अभी तक पूरा नहीं हो पाई है। हालांकि, कागजों में योजना पूरी तरह से धरातल पर उतर चुकी है। योजना के तहत फेज वाइज पेयजल निगम लाइनों को चालू कर रहा है। वर्तमान में निगम की ओर से बनियावाला, सेवली क्षेत्र में लाइन को चालू किया है। लेकिन, जैसे ही निगम लाइन को चालू कर रहा है। जगह-जगह जलधाराएं फूटने लग रही हैं। इससे हर रोज करोड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यही नहीं, लीकेज के कारण क्षेत्र की तमाम सड़कें बर्बाद हो रही है। लीकेज के कारण निगम ने जगह-जगह सड़कों को खोद रहा है।
Iकई प्रेशर ज्यादा तो कई नहीं आ रहा है पानीI
इस क्षेत्र में कई जगह तो पानी में इतना प्रेशर है कि लाइन टूट जा रही है। दूसरी ओर कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पानी पहुंच ही नहीं रहा है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। हालांकि, जल निगम का कहना है कि जहां-जहां लाइनें लीक हो रही हैं वहां ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Iलाइन चालू होने के बाद पानी का प्रेशर भी देखा जा रहा है। जहां प्रेशर कम है, वहां लाइन को दोबारा चेक किया जा रहा है। जल्द ही लीकेज की समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। - मोहम्मद हसन, अधिशासी अभियंता, जल निगमI