फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The National Highway Tiuni-Chakrata-Mussoorie-Maletha

Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
The National Highway Tiuni-Chakrata-Mussoorie-Maletha
सिंगल लेन हाईवे पर सफर कर रही 150 गांवों की आबादी
विज्ञापन




आठ साल बाद भी डबल लेन नहीं हो सका राष्ट्रीय राजमार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह नाम मात्र का राजमार्ग बनकर रह गया है। करीब 25 किमी हिस्सा जर्जर हाल है। राजमार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।



31 मार्च 2015 को कुल 300 किमी लंबे त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया। त्यूणी से लेकर लखवाड़ बैंड तक 127 किमी हिस्सा जौनसार बावर से होकर गुजरता है। वर्तमान में सिंगल लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई 5.93 मीटर है।
विज्ञापन


राज्य मार्ग घोषित होने पर सड़क की दशा सुधरने की उम्मीद थी, लेकिन अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। माख्टी पोखरी से चकराता के समीप स्थित आलू मंडी तक का करीब 25 किमी स्थित बदहाल पड़ा है। पेंटिंग उखड़ चुकी है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं। कई जगहों पर सुरक्षा दीवारें टूटी हुई हैं। कई जगहों पर हाईवे संकरा और अंधे मोड हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नालियां और स्क्रबर चोक होने से बरसात में पानी सड़क पर जमा हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






हाईवे से जुड़े हैं 150 से अधिक गांव



राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के साथ ही टिहरी और उत्तरकाशी जिले को जोड़ता है। लखवाड़, बहलाड़, कोरू, सैली, उपलगांव, धुनौ, मशक, भरम, बावर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक खतों के 150 से अधिक गांव हाईवे से जुड़े हैं।






जुड़े हैं पर्यटक स्थल

राष्ट्रीय राजमार्ग से पर्यटक स्थल नागथात, बैराठखाई, चुरानी, सवाई डांडा, माख्टी पोखरी, रामताल गार्डन, बिरमोऊ डांडा, नवीन चकराता पुरोड़ी, ठाणा डांडा, चिरमिरी टॉप, चकराता, जाड़ी, लोखंडी, बुधेर गुफा, मोईला टॉप, कोटी कनासर बुग्याल आदि पर्यटक स्थल जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed