फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Nagar Panchayat team which went to remove the encroachment was opposed, women ran away with stones

Dehradun News: कब्जा हटाने गई नगर पंचायत की टीम का किया विरोध, पत्थर लेकर दौड़ीं महिलाएं

Tue, 01 Apr 2025 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
The Nagar Panchayat team which went to remove the encroachment was opposed, women ran away with stones
- डूब क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

- टीम ने चहारदीवारी गिराकर भूमि को कराया कब्जा मुक्त
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सेलाकुई। डूब क्षेत्र की भूमि पर चहारदीवारी कर कब्जा करने के प्रयास की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची नगर पंचायत की टीम का मौके पर मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान महिलाएं पत्थर उठाकर टीम के पीछे दौड़ पड़ीं। उधर, पालिका की टीम ने दीवार को गिराकर कब्जा हटा दिया।
सेलाकुई के थापा गली स्थित श्मशान घाट के पास डूब क्षेत्र पर अवैध कब्जे की शिकायत नगर पंचायत को मिली थी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। उनके मौके पर पहुंचते ही यहां मौजूद तीन महिलाएं टीम से उलझ गईं। हालांकि टीम ने भूमि के दस्तावेजों का हवाला देते हुए भूमि को डूब क्षेत्र की बताया। लेकिन, महिलाओं का विरोध जारी रहा।
विज्ञापन

जैसे ही टीम ने चहारदीवारी को तोड़ना शुरू किया महिलाएं पत्थर उठाकर टीम के पीछे दौड़ पड़ीं। टीम ने बमुश्किल महिलाओं को शांत कराकर दीवार को गिरा दिया। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को नियमानुसार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में इस प्रकार की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन से सहयोग लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed