फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hundreds of cattle suffering from hunger Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: भूख से तड़पते गोवंशों के लिए नगर पालिका ने भेजा चारा, संचालक बोले- ऊंट के मुंह में जीरा

Fri, 14 Apr 2023 12:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट।
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट। Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 12:48 PM IST
सार

ऋषिकेश नगर निगम ने अब तक चारे की व्यवस्था नहीं की गई है। गोशाला संचालक आशु अरोड़ा ने कहा कि उनकी गोशाला में मुनि की रेती नगर पालिका व ऋषिकेश नगर निगम की 650 गौवंश हैं। इनमें से मुनि की रेती के गोवंश 309 हैं। बृहस्पतिवार को मुनि की रेती ने जो चारा भेजवाया है, वह केवल 100 गायों के एक दिन के लिए है।

विज्ञापन
Hundreds of cattle suffering from hunger Dehradun Uttarakhand news in hindi
गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भानियावाला में स्थित कृष्णाधाम गोशाला में भूख से तड़पते सैकड़ों गोवंशों के लिए नगर पालिका ने 12 कुंतल भूसा और 20 कुंतल हरा चारा भेजा है। गोशाला संचालक ने कहा कि इतना चारा 100 गोवंशों के लिए एक दिन का ही है।

विज्ञापन

कृष्णाधाम गोशाला, मुनि की रेती नगर पालिका और नगर निगम ऋषिकेश के बीच गोवंशों के लिए चारे-पानी के विवाद में बुधवार को गोशाला की छह गायें भूख से तड़पकर मर गईं।
विज्ञापन


गोशाला संचालन के कहा कि नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को थोड़े चारे की व्यवस्था कर दी है। वहीं, ऋषिकेश नगर निगम ने अब तक चारे की व्यवस्था नहीं की है। गोशाला संचालक आशु अरोड़ा ने कहा कि उनकी गोशाला में मुनि की रेती नगर पालिका व ऋषिकेश नगर निगम की 650 गौवंश हैं। इनमें से मुनि की रेती के गोवंश 309 हैं। बृहस्पतिवार को मुनि की रेती ने जो चारा भेजवाया है, वह केवल 100 गायों के एक दिन के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी निदेशक चारे के लिए देंगे एक सप्ताह का वेतन
डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने सांकरी गोशाला के लिए एक ट्रॉली चारे में रूप में गन्ने का गोला (घास) भेजवाया है। उन्होंने कहा कि वह गोवंश के चारे के लिए अपना एक सप्ताह का वेतन भी दे रहे हैं। कहा कि जब तक मिल चलेगी तब तक उनकी तरफ से गोशाला में कुछ-न-कुछ गन्ने की घास भेजवाई जाती रहेगी।


ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोशाला जाकर जताया दुख
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोशाला जाकर गोवंशों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने गोशाला में मौजूद गौवंशों को बचाने की भी मांग की है। परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि गोशाला का खर्चा 25 लाख महीने का है, लेकिन चार महीने में पांच लाख ही दिया गया। उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि गोशालाओं की जिम्मेदारी नगरपालिका, नगर निगम व ग्राम सभाओं की है। वहीं, कांग्रेस नेता गौरव चौधरी के नेतृत्व में गोवंशों की मौत चारे का संकट होने को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अजय रावत, शिक्षक जितेंद्र कुमार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमेद बोरा, रंजीत बॉवी, सुनीत दत्त, शुभम कांबोज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed