फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation has started the work of

Dehradun News: मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has started the work of
Iसाल 2016 से पहले निगम में पंजीकृत बस्तियों से वसूला जाना है हाउस टैक्सI
विज्ञापन






नगर निगम ने मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स वसूलने का काम शुरू कर दिया है। निगम की ओर से 2016 से पहले पंजीकृत बस्तियों से हाउस टैक्स की वसूली की जानी है। इस संबंध में फरवरी में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। अब शुक्रवार को नगर निगम की ओर से ब्रह्मपुरी वार्ड-74 में पहला कैंप लगाया गया। इसमें 62 लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा कराया। ऐसे ही निगम की ओर से अलग-अलग जगह कैंप लगाए जाएंगे।

दरअसल, साल 2018 में नगर निगम की ओर से बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू की गई थी। लेकिन, हाईकोर्ट के एक निर्णय के बाद बस्तियों से टैक्स वसूलने की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी। निगम में 132 ऐसी बस्तियां हैं, जो पंजीकृत हैं। इन बस्तियों की जनसंख्या करीब 40 हजार से अधिक है। ऐसे में फरवरी में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था कि अप्रैल महीने से बस्तियों से हाउस टैक्स वसूला जाएगा, लेकिन वह शुरू नहीं हो सका। ऐसे में प्रस्ताव पारित होने के करीब सात महीने बाद बस्तियों से हाउस टैक्स वसूली की कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन




वार्ड-74 में लगाए गए कैंप में मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिरकत कर लोगों को टैक्स जमा की रसीद सौंपी। उन्होंने कहा, निगम की ओर से पहले नौ साल का बस्ती का हाउस टैक्स माफ कर दिया गया है और अब वित्तीय वर्ष का ही हाउस टैक्स जमा करना शुरू किया गया है। अब लगातार निगम देहरादून की बस्तियों के क्षेत्र में हाउस टैक्स जमा करने के लिए अलग-अलग वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विजय प्रताप चौहान, पार्षद सतीश कश्यप, इंस्पेक्टर पूनम सिंह, संजीव सिंघल, आशीष गिरी, कौशलेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, गौरव बुडाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iमेयर को बताई समस्याI

कैंप के दौरान पार्षद सतीश कश्यप ने मेयर गामा को टैक्स जमा करने में आ रही समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा, कुछ लोग जिनके 20 साल पुराने मकान हैं और उनके मुखिया का निधन हो जाने के बाद उन्होंने साल 2016 के बाद अपना विद्युत कनेक्शन लिया, लेकिन इन्हें अवैध माना जा रहा है। इस पर मेयर गामा ने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed