फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Board meeting was stormy on Wednesday.

Dehradun News: नगर पालिका बोर्ड बैठक रही हंगामेदार, रोपवे संचालन को दो वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव पास

Wed, 11 Oct 2023 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Board meeting was stormy on Wednesday.
बीएसएनल कार्यालय के पास स्थित दुकान तोड़ने के विरोध में कुछ सभासद धरने पर बैठे
विज्ञापन




पालिका अध्यक्ष ने कहा- कुछ सभासद सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रहे विरोध

नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को हंगामेदार रही। कई मुद्दों पर पालिका सभासदों ने हंगामा काटा। भारी विरोध के बाद कई प्रस्ताव निरस्त कर दिए गए। रोपवे संचालन को दो वर्ष के लिए ठेके पर दिए जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया। बीएसएनल कार्यालय के पास स्थित दुकान तोड़ने के विरोध में कुछ सभासद धरने पर बैठ गए।



नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि बैठक में मानचित्रकार का एक दिन का वेतन और लेबर चार्ज को तीन सौ पचास रुपये से बढ़ाकर तीन हजार करने पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। भारी विरोध के बाद प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। आईडीएच बिल्डिंग के पास बन रहे बायोमीथेन प्लांट का विरोध हुआ। वहीं, लंढौर पार्किंग को सनातन धर्म स्कूल को देने के पालिका के प्रस्ताव का सभासद जसबीर कौर, आरती अग्रवाल सहित अन्य सभासदों ने विरोध किया। इसके चलते प्रस्ताव निरस्त हो गया। बीएसएनल कार्यालय के पास स्थित दुकान तोड़ने का भी विरोध हुआ। कुछ सभासद बोर्ड में कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए। नगर पालिका में स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव भी हंगामें की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पालिका बोर्ड ने कंपनी गार्डन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास कर एमडीडीए को भेज दिया है। घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही कीन संस्था का कार्यकाल एक साल बढ़ाने, रोपवे ट्रॉली संचालन को दो वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया। कुछ सभासद सुर्खियों में बने रहने के लिए बीएसएनल कार्यालय के पास स्थित दुकान तोड़ने का विरोध कर रहे हैं। कहा कि दुकान हटने से ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर पंकज खत्री, दर्शन रावत, आरती अग्रवाल, सरिता पंवार, सरिता कोहली, जसोदा शर्मा, ईओ राजेश नैथानी, राजवीर सिंह चौहान, कार्यलय अधीक्षक महावीर राणा, मदन मोहन शर्मा, डाॅ. आभास सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed