फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mouth of the tank is two feet wide, the lid was fitted, then how did Akanksha fall

Dehradun News: दो फीट चौड़ा है हौज का मुंह, लगा था ढक्कन फिर कैसे गिरी आकांक्षा

Wed, 02 Aug 2023 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The mouth of the tank is two feet wide, the lid was fitted, then how did Akanksha fall
आकांक्षा की मौत के मामले में ससुराल पक्ष की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। यह मामला दुर्घटना और आत्महत्या के बीच की कहानी है। मौके पर जो हालात थे उन्हें देखकर यही लग रहा है कि इसके लिए कई दिनों पहले साजिश रची गई होगी। ये सब हालात इस घटना को साफ-साफ हत्या दर्शा रहे हैं। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में इस मामले की कड़ियां खुलेंगी तो आकांक्षा के साथ हुई बर्बरता का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन


लंबी है उठ रहे सवालों की फेहरिस्त
दरअसल, आकांक्षा की मौत के बाद पुलिस के जहन में कई तरह के सवाल हैं। पहला सवाल है कि इन दिनों घर में काम चल रहा है। इसके लिए रोजाना मजदूर आते हैं। मगर, मंगलवार को मजदूर छुट्टी पर थे। आकांक्षा का पति घर से ही बेकरी सप्लाई का काम करता है। वह रोजाना दो बजे के आसपास खाना खाने के लिए घर आता था। लेकिन, मंगलवार को वह 11 बजे से ही घर पर था। पहले मकान में सीसीटीवी लगे थे। लेकिन, कुछ समय पहले ही सीसीटीवी उतार दिए गए थे। बताया जा रहा है कि काम चलने के कारण सीसीटीवी उतारे गए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं ननद कनिका अपने काम पर जाती थी। लेकिन, मंगलवार को वह भी घर पर ही थी। सबसे बड़ा सवाल हौज का मुंह केवल दो फीट चौड़ा है। इस पर ढक्कन भी लगा है। ऐसे में यदि दुर्घटनावश वह हौज में गिरी तो उसका ढक्कन किसने खोला? ससुराल पक्ष के मुताबिक अनिरुद्ध और कनिका ने आकांक्षा को बाहर निकला, लेकिन आकांक्षा तो पूरी तरह गिली थी, लेकिन कनिका और अनिरुद्ध के कपड़ों पर पानी की एक बूंद भी नहीं थी। यही सब सवाल हैं जो इसे हत्या की बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल भी नहीं था आकांक्षा के पास
परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आकांक्षा को परेशान करते थे। हालात ये थे कि उसे कभी मोबाइल भी नहीं दिया गया था। वह कभी पड़ोसियों से बात भी नहीं करती थी। इसके अलावा वह कई बार मारपीट की शिकायत भी अपने मायके में कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed